Coronaसागर

सागर और मालथोन समेत जिले में मिले करोना के कुल 2 नए मरीज

🇮🇳 यश भारत सागर करोना अपडेट @ आशीष शुक्ला

यश भारत सागर/ संभागीय मुख्यालय सागर में आज सोमवार को कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। जिले भर में कुल 2 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार सागर के इंदिरा नगर वार्ड में 21 वर्षीय युवक करोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा जिले के मालथोन कस्बे में भी 45 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार जिले में कुल 2 ही पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

Back to top button