Latestअंतराष्ट्रीय

साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब

Miss Universe 2019 winner South Africa 0नई दिल्ली। Miss Universe 2019 Winner Zozibini Tunzi : साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने साल 2019 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। जोजिबिनी (Zozibini Tunzi)ने दुनियाभार की 90 सुंदरियों के हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। अमेरिका के अटलांटा में रविवार को आयोजित 68वें मिस यूनिवर्स समारोह में 90 सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने सबको हराकर विश्व सुंदरी का ताज पहना।

जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) के साथ 20 सुंदरियां थीं जो सेमीफाइल तक पहुंची थीं जिसमें भारत की वर्तिका सिंह भी थीं। हालांकि वर्तिका टॉप 10 में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं और इस कॉम्पटीशन से बाहर हो गईं। कोलंबिया, फ्रांस, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पेरू, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स की सुंदिरयों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। ECMA5YfWsAEZ5BM
4C1R9YBHUXAfrica035 things south africa rex ftr
इसके बाद साल 2018 की मिस यूनिवर्स कैटोरिना ग्रे (Catriona Gray Philippines) ने विनर और रनरअप के नामों की घोषणा की। मेक्सिको की सोफिया अरागोन ( Sofia Aragon) तीसरे स्थान पर रहीं, दूसरे स्थान पर रहीं पुएर्टो रीको की मैडिसन एंडरसन (Madison Anderson) और साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी सबको हराकर विश्व सुंदरी 2019 चुनी गईं।

Leave a Reply

Back to top button