Entertainmentमनोरंजन

सांस संबंधी समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई बिपाशा, तस्वीर आई सामने

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु मुंबई के हिंदुजा हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। बिपाशा को सांस संबंधी समस्या हुई है।

2018 6image 11 47 597168000sa ll

स्पॉटबॉय ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि बिपाशा पिछले कुछ दिनों से हिंदुजा हेल्थकेयर के विजिट कर रही हैं। कल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनके करीबियों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

 

 

 

बता दें कि बिपाशा को अब तक अंडर ऑब्जरवेशन रखा गया है। लेकिन हॉस्प‍िटल के स्ट्रेस से बचने के लिए बिपाशा का परिवार उनके साथ है। ब‍िपाश ने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए एक फनी तस्वीर शेयर की है, तस्वीर के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा, This is what happens when the younger sister @vi_basu is on hospital duty ??।

 

 

बताया जा रहा है कि बिपाशा के कुछ टेस्ट हुए हैं। उनका ट्रीटमेंट लगातार जारी है। उनकी हालत में सुधार भी हो रहा है। बिपाशा पिछले तीन साल से फिल्मों से दूर हैं। वे 2015 में फिल्म अलोन में नजर आई थीं। अब खबर है कि बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर फिर एक बार परदे पर नजर आएंगे।

Leave a Reply

Back to top button