katniLatest

सांसद VD शर्मा के मुख्यातिथ्य में नवीन पात्रता पर्ची वितरण समारोह 7 सितम्बर को

कटनी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत नवीन पात्र हितग्राहियों को पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का जिलास्तरीय समारोह 7 सितम्बर को 12 बजे से बस स्टेण्ड कटनी के समीप स्थित नगर निगम के ऑडिटोरियम में सांसद खजुराहो बी.डी. शर्मा के मुख्यातिथ्य में आयोजित होगा।

जिला मजिस्ट्रेट एवं Collector Katni शशिभूषण सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। सम्पूर्ण कानून व्यवस्था की प्रभारी अधिकारी एसडीएम कटनी संघमित्रा गौतम को बनाया गया है। इसी प्रकार मंच व्यवस्था स्थल पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, वीआईपी गेट के पास नायब तहसीलदार रवीन्द्र पटेल और हितग्राहियों के प्रवेश द्वार पर नायब तहसीलदार राजेश कौशिक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम