katniमध्यप्रदेश

सांसद हिमाद्री सिंह की पहल के बाद ढीमरखेडा स्वास्थ्य केन्द्र में डाॅक्टर की पदस्थापना

कटनी। तहसील मुख्यालय ढीमरखेडा के स्वास्थ्य केन्द्र में कोई डाॅक्टर पदस्थ नहीं होने से सैकड़ो ग्राम के लोगों को चिकित्सा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ढीमरखेडा स्वास्थ्य केन्द्र के लिए लंबे समय से डाॅक्टर पदस्थ करने की मांग की जा रही थी।

Himandri singh
सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने बताया कि ढीमरखेडा स्वास्थ्य केन्द्र में डाॅक्टर की पदस्थापना के लिए सांसद के संज्ञान में बात लाई गई थी,
जिस पर क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को चिकित्सक की पदस्थापना के निर्देश दिए थे।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी आदेश में डाॅक्टर सुनील कुमार पाराशर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी रीठी को आगामी आदेश तक स्वास्थ्य केन्द्र ढीमरखेडा में पदस्थ किया गया है ।

चिकित्सक की पदस्थापना से स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त कर सांसद हिमाद्री सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम का आभार जताया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम