katniमध्यप्रदेश

सांसद हिमाद्री सिंह की पहल पर दुर्ग-भोपाल Amarkantk ट्रेन परिचालन के आदेश जारी, देखें टाइम टेबल

Rail news कटनी/ शहडोल Shahadol संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह Himadri Singh की पहल पर रेल मंत्री पीयूष गोयल Piyush Goyal के निर्देश अनुसार पश्चिम पूर्व रेल्वे ने दुर्ग-भोपाल अपडाउन स्पेशल दैनिक अमरकंटक एक्सप्रेस Amarakantk Express के परिचालन का आदेश प्रसारित किया है।

उल्लेखनीय है कि सांसद हिमाद्री सिंह ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र के अनूपपुर,शहडोल,उमरिया ,कटनी होकर बिलासपुर तक स्पेशल दैनिक अपडाउन ट्रेन संचालन की मांग की थी।

IMG 20200929 WA0016
सांसद ने रेलमंत्री को अवगत कराया था कि कटनी से उमरिया,शहडोल,अनूपपुर,पेन्ड्रा,बिलासपुर तक कोई भी अपडाउन दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन नहीं है,जिसके कारण देश के विभिन्न राज्यों से कटनी तक आने वाले यात्रियों को कटनी से बिलासपुर मार्ग में यात्रा करने में परेशानी होती है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण कटनी -बिलासपुर मार्ग में ट्रेन परिचालन बंद था।

सदन में भी उठाई आवाज
सांसद हिमाद्री सिंह ने संसद के मानसून सत्र के दौरान शून्य काल में कटनी -बिलासपुर मार्ग से होकर नागपुर तक एवं कोरोना काल में बंद ट्रेन में से किसी एक ट्रेन के दैनिक संचालन की मांग पुरजोर तरीके से उठाई थी। जिसके परिणामस्वरूप दुर्ग -भोपाल (अमरकंटक एक्सप्रेस)का दैनिक अपडाउन परिचालन प्रारंभ करने के आदेश जारी हुए हैं।

कटनी -बिलासपुर मार्ग से होकर नागपुर तक ट्रेन परिचालन की कार्यवाही भी प्रक्रिया में है।
लंबे समय से बंद ट्रेन के पुनः परिचालन आदेश प्रसारित होने से संसदीय क्षेत्र शहडोल के अंतर्गत आने वाले रेल मार्ग के यात्रियों में खुशी की लहर है।क्षेत्रीय नागरिकों ने सांसद हिमाद्री सिंह का आभार जताया है।

Back to top button