मध्यप्रदेश

सांसद-विधायक निधि को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि राज्य शासन (MP Government) द्वारा कोरोना नियंत्रण की व्यवस्थाओं के लिए राशि की कोई कमी आड़े नहीं आयेगी। अनेक विधायक (MLA) एवं सांसद (MP) अपनी निधि से भी स्वास्थ्य (Health) अधोसंरचना के विस्तार के लिए सहमत हैं। इस संबंध में विचार विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लॉकडाउन (Lockdown) के स्थान पर कोरोना कर्फ्यू शब्द का प्रयोग किया जाए। इससे लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि  व्यवस्थाओं में कहीं कमी न हो, न ही कोई अफरा-तफरी मचे, जिम्मेदार अधिकारियों की यही ड्यूटी है। ऑक्सीजन की कमी या अन्य अफवाहों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन प्रदेश में उपलब्ध बिस्तर क्षमता और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने आज शाम मंत्रालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि कोविड केयर सेंटर्स अधिक सक्षम बनाये जायें। इनमें आइसोलेशन की व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थायें भी मजबूत की जायें।

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश (Madhya Pradesh) में सिर्फ सघन आबादी क्षेत्र में अधिक दिन तक लॉकडाउन (Lockdown) की व्यवस्था कोलार क्षेत्र भोपाल (Bhopal) से प्रारंभ की गई है। प्रदेश के शेष नगरीय क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखने पर सहमति हुई है। सभी शहरों में कोरोना कर्फ्यू (Night Curfew) की अवधि शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक रखी गई है। यही व्यवस्था जारी रहेगी। कोरोना नियंत्रण के लिये छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाये जाये। जिलों की स्थिति अनुसार बड़े कंटेनमेंट जोन भी बनाये जा सकते हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि कोविड केयर सेंटर अधिक सक्षम बनाए जाएँ। इनमें आइसोलेशन की व्यवस्था के साथ ही ऑक्सीजन और अन्य मेडिकल व्यवस्थाएँ भी हो। आम जनता को बेड, इंजेक्शन और दवाओं की प्रतिदिन जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जाए।प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के कार्यों को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।प्रदेश में पंजीकृत 82 हजार वालेंटियर्स को दायित्व दिया जाए। वालेंटियर्स MASK उपयोग जागरूकता, रोको टोको जैसे कार्य करें। विशेष ऐप निर्मित कर व्यवस्थाओं को रिव्यू किया जाए।

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल टीका उत्सव की तैयारियाँ पूरी करें। पुलिस प्रशासन, जन अभियान परिषद और अन्य संगठन समन्वय का कार्य करें। वालेंटियर जनता और सरकार के बीच सेतु हैं। इनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित की जाए। सभी व्यवस्थाएँ सक्षम ढंग से करें। उत्तम से उत्तम प्रबंध सुनिश्चित किए जाएँ। आम जनता को कोई तकलीफ नहीं होना चाहिए।प्रतिदिन मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कोरोना नियंत्रण की जानकारियाँ प्रदान करें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम