
जबलपुर, यश भारत। लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद श्री राकेश सिंह ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री हरदीप पूरी से दिल्ली में भेंट कर जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने तथा एयरपोर्ट विस्तार कार्य मे गति देने तथा अन्य यात्री सुविधाओं को बढ़ाने हेतु पत्र सौंपा।
साँसद श्री सिंह ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री पुरी से भेंट कर बताया कि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर करने हेतु अग्रिम कार्यवाही करें और उन्हें बताया कि इस हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पत्र दिया है।
साँसद श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री पूरी से बताया कि जबलपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है यह कार्य तीव्र गति से हो ऐसा आग्रह है साथ ही जबलपुर में हवाई सेवाओ में व्रद्धि की जाए ताकि पूरे महाकौशल को इसका लाभ मिल सके। साँसद श्री सिंह मंत्री श्री पूरी से जबलपुर से नई वायुसेवा प्रारम्भ करने पर भी चर्चा की।
केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने साँसद श्री सिंह को आश्वस्त किया कि एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर करने का प्रस्ताव केबिनेट में भेजकर इसकी स्वीकृति करा ली जाएगी साथ ही जबलपुर एयरपोर्ट के विकास और विस्तार में भी गति आएगी।
केंद्रीय मंत्री श्री पूरी ने चर्चा के दौरान साँसद श्री सिंह से कहा कि देश मे जिन भी एयरपोर्ट का निजीकरण किया गया है उनमें यात्री सुविधाओं के साथ फ्लायर की संख्या में भी 70 प्रतिशत की व्रद्धि हुई है चाहे वह मुम्बई, दिल्ली का जैसे महानगरों के एयरपोर्ट हो या अन्य शहरों के एयरपोर्ट हो।








