राष्ट्रीय

सलमान खान को पांच साल की सजा

न्‍यूज डेसक्‍। 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई है.  अन्य आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया गया है.
28 मार्च को इस मामले में आखिरी सुनवाई हुई थी. इसके बाद मुख्य न्यायधीश देव कुमार खत्री ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.
फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सन् 1998 में उन पर दो काले हिरणों के शिकार का मामला दर्ज किया गया था. यदि उन पर लगे आरोप साबित होते हैं, तो उन्हें अधिकतम छह साल की सजा हो सकती है. सलमान के अलावा उनके को-एक्टर्स सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम भी इस मामले में आरोपी हैं. वे भी कुछ ही देर में कोर्ट पहुंचने वाले हैं. वहीं इस मामले में जब सलमान खान के पिता औऱ मशहूर लेखक सलीम खान से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply