सर्वे: आज हुए चुनाव तो फिर आएंगी मोदी सरकार,

नई दिल्लीः देश में 2019 के लोकसभा चुनाव की स्थिति भांपने के लिए न्यू चैनल द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं तो एक बार फिर मोदी सरकार सत्ता में आ सकती है। सर्वे के आधार पर अगर आज चुनाव हुए तो एनडीए को 301 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिल सकता है तो वहीं कांग्रेस की अगुआई वाले यूपीए को 127 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 115 सीटें जा सकती हैं। नोटबंदी और जीएसटी जैसे कड़े फैसले लेने के बाद देश की जनता में आज भी मोदी का जलवा बरकरार है। हालांकि 22 फीसदी लोगों का मानना है कि राहुल गांधी देश के बेहतर प्रधानमंत्री हो सकते हैं। सर्वे 7 से 20 जनवरी के बीच करवाया गया है।
Yashbharat


सर्वे में लोगों का मूड
51 फीसदी लोग मोदी सरकार के काम से संतुष्ट
51 फीसदी लोग मोदी सरकार के काम से संतुष्ट दिखे तो 40 फीसदी लोग मोदी सरकार के कामकाज से असंतुष्ट दिखे। मई 2017 में हुए एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के सर्वे में 64 फीसदी लोग मोदी सरकार से संतुष्ट थे और सिर्फ 27 प्रतिशत असंतुष्ट थे। यानी हाल ही में हुए सर्वे के मुताबिक मोदी सरकार की लोकप्रियता में पहले के मुकाबले कमी आई है।

अरुण जेटली सबसे बेहतर मंत्री
मोदी सरकार के सबसे बेहतर मंत्री के रूप में लोगों की पहली पंसद अरुण जेटली है। 26 फीसदी लोग जेटली को बेहतर मंत्री मानते हैं। दूसरे स्थान पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं जिनको 24 फीसदी लोगों ने अपनी पंसद बताया वहीं 23 फीसदी लोगों ने सुषमा स्वराज को बेहतर मंत्री बताया। इसके अलावा 18 फीसदी लोगों ने नितिन गडकरी को बेहतर मंत्री बताया।
Yashbharat
गुजरात चुनाव के बाद बढ़ी राहुल की लोकप्रियता
गुजरात चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। सर्वे के मुताबिक नरेंद्र मोदी और राहुल की लोकप्रियता का अंतर 24 फीसदी कम हुआ है। वहीं दक्षिण भारत और मुस्लिम बहुल इलाकों में आज भी इंदिरा गांधी ही सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

इसे भी पढ़ें-  अंकिता भंडारी केस: पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, बोले- 'बेटी जैसी थी अंकिता, CBI का पूरा सहयोग करूंगा'

महंगाई और किसान आत्महत्या मनी बड़ा मुद्दा
लोगों ने मंहगाई, किसान आत्महत्या को बड़े मुद्दे बताया। 23 फीसदी लोगों का मानना है कि मंहगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार विफल रही, जबकि 15 फीसदी लोग किसान आत्महत्या रोकने में मोदी सरकार को विफल मान रहे हैं। 20 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी का कामकाज बहुत अच्छा रहा, जबकि 41 फीसदी लोगों ने सिर्फ अच्छा बताया। इसके अलावा 25 फीसदी लोगों ने पीएम के रूप में मोदी के कामकाज को औसत बताया, जबकि 9 फीसदी लोगों ने खराब और चार फीसदी लोगों ने बेहद खराब बताया।
Yashbharat
स्वच्छता अभियान और कालेधन पर कार्रवाई मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि
सर्वे में स्वच्छता अभियान और कालाधन के खिलाफ अभियान को लोगों ने मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। 17 फीसदी लोगों का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। वहीं 17 फीसदी लोगों का यह भी मानना है कि कालेधन के खिलाफ अभियान में मोदी सरकार सफल रही है। 14 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बताया। इसके साथ ही 14 फीसदी लोगों ने नोटबंदी और 11 फीसदी लोगों ने GST को लागू करने को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

दक्षिण में कांग्रेस, बाकी जगह भाजपा आगे

कुल सीटभाजपा  कांग्रेसअन्य
पूर्व142721852
पश्चिम-मध्य118843301
उत्तर1511111327
दक्षिण132346335

कहां कितना वोट प्रतिशत

भाजपा(%)कांग्रेस (%)   अन्य (%)
पूर्व434336
दक्षिण253936

Leave a Reply