Monday, May 4, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

सर्वश्रेष्ठ चाहती हूं और मैं वो नहीं हूं, लिखकर नवजात को बाथरूम में छोड़ा

एरिजोना। एरिजोना के अधिकारियों को एक मां की तलाश है जिसने टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाथरूम में अपने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद उसे वहीं छोड़ गई। इस महिला ने हाथ से लिखा एक नोट भी छोड़ा। इस नोट में लिखा था, ‘मैं चाहती हूं कि उसे सबसे अच्छा मिले और वह मैं नहीं दे सकती।’

इस घटना से संबंधित एक सिक्योरिटी फुटेज अधिकारियों को मिला। इसमें यह महिला एक कंबल में कुछ लपेट कर ले जा रही थी। उसकी चाल भी कुछ अजीब थे। माना जा रहा है कि उसने एयरपोर्ट के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और फैमिली चेंजिंग रूम में चेंजिंग टेबल पर उसे एक नोट के साथ छोड़कर चली गई।

टक्सन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह फुटेज इसी सप्ताह जारी किया है ताकि पता चल सके कि यह कौन थी। यह महिला 14 जनवरी को बच्चे को एयरपोर्ट में छोड़कर चली गई थी।yashbharat

महिला ने जो नोट छोड़ उसमें लिखा था, ‘कृपया मेरी मदद करें। मेरा मां को पता नहीं था कि वह प्रेगनेंट थी। वह मेरा ध्यान रखने में असमर्थ है। कृपया मुझे अधिकारियों तक पहुंचा दीजिए ताकि वे मेरे लिए एक अच्छा घर ढूंढ सकें।’

इसमें यह भी लिखा था, ‘ मैं केवल उसके लिए सर्वश्रेष्ठ चाहती हूं और मैं वो नहीं हूं।’

एयरपोर्ट अधिकारियों को किसी ने 911 पर कॉल किया जिसे एक बैगेज के पास चेंजिंग टेबल पर बच्चा मिला था। अधिकारियों के मुताबिक बच्चे का स्वास्थय अच्छी स्थिति में हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों को एयरपोर्ट बाथरूम में खून से सने कपड़े मिले थे और उनका मानना है कि यह उसी महिला के थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply