Latestदिल्‍ली

सरकार की टेंसन: आज दिल्‍ली आएंगे हजारों किसान, भारी सुरक्षा के बीच सीमाएं सील

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली में आने वाले हजारों किसानों को सीमा पर रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश-दिल्ली के सभी छोटे-बड़े मार्गों को देर रात ही सील कर दिया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान समेत पैरा मिलिट्री की तैनाती भी कर दी गई।

सीमाओं पर उत्तर प्रदेश से आने वाले हर वाहनों को कड़ी जांच की जाएगी। दिल्ली में सिर्फ उन्हीं वाहनों को प्रवेश करने दिया जाएगा, जिसमें किसान सवार नहीं होंगे।

पुलिस का कहना है कि किसानों को किसी भी सूरत में दिल्ली नहीं घुसने दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों की गाजियाबाद व नोएडा पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा हुई, इस दौरान गोपनीय रणनीति तय की गई।

सीमाओं पर भारी संख्या में उत्तर प्रदेश पुलिस की भी तैनाती रहेगी। सीमाओं पर अवरोधक (बैरिकेड) लगाकर दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री की करीब 30 कंपनी तैनात की गई है।

Leave a Reply

Back to top button