katni

समर्थ युवा शक्ति के सदस्य कर रहे जल सत्याग्रह, ये हैं मांग

कटनी। समर्थ युवा शक्ति के सदस्यों ने शहर से जुड़ी अपनी पांच मांगों को लेकर आज से जल सत्याग्रह शुरू किया है तथा चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानता तो यह सत्याग्रह अनिश्वित काल तक जारी रहेगा। यह जल सत्याग्रह गाटर घाट स्थित कटनी नदी में आज सुबह 11 बजे से प्रारंभ किया गया।

समर्थ युवा शक्ति के संरक्षक आशीष चौधरी तथा अध्यक्ष सागर तोमर ने बताया कि जिन मांगों को लेकर उक्त जल सत्याग्रह किया जा रहा है उसमें जिले की सभी नदियों से नालों को अलग करना, नदियों की साफ सफाई, नगर निगम कटनी में अवैध नियुक्ति को बंद करने, तथा जल कर में वृद्धि को तत्काल वापस लेने का मांग शामिल हैं।।

सत्याग्रही युवाओं का कहना है कि पूर्व में भी इन मांगों के संबंध में ध्यानाकर्षण कराया गया था जिस पर नगर निगम अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद आज से यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply