सब्यसाची विवाद: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री की चेतावनी के बाद मंगलसूत्र का विज्ञापन लिया वापस

sabyasachi campaign 1635489089

मशहूर फैशन एवं आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र के विज्ञापन की देशभर में कड़ी आलोचना के बीच रविवार को मंगलसूत्र का विज्ञापन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि विज्ञापन से समाज के एक वर्ग को पहुंची पीड़ा पर वे बेहद दुखी हैं।

लोकप्रिय डिजाइनर ब्रांड के विरोध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सत्तारूढ़ भाजपा के राजनेताओं के एक वर्ग से उस विज्ञापन को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उसने एक महिला को कम गर्दन वाली पोशाक पहने और एक पुरुष के साथ अकेले और अंतरंग स्थिति में चित्रित किया था। इस विज्ञापन के विरोध में सोशल मीडिया मंचों पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने भी खुलकर इसकी आलोचना की थी।

Sabyasachi campaign


मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 24 घंटे का दिया था अल्टीमेटम
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुखर्जी के मंगलसूत्र वाले विज्ञापन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा है कि यह आपत्तिजनक है। इस विज्ञापन को देखकर मेरा मन बहुत आहत है। मैं व्यक्तिगत रूप से सब्यसाजी को 24 घंटे का अल्टीमेटम देता हूं। अगर वह मंगलसूत्र का विज्ञापन नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ केस दर्ज होगा। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। साथ ही अलग से पुलिस भी भेजी जाएगी। अगर उनमें हिम्मत तो दूसरे धर्म के खिलाफ करें।

सब्यसाची ने वापस लिया विज्ञापन, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
सब्यसाची ने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘धरोहर और संस्कृति पर सतत चर्चा की पृष्ठभूमि में मंगलसूत्र विज्ञापन का मकसद समावेशिता और सशक्तीकरण पर बातचीत करना था। इस अभियान का मकसद उत्सव मनाना था और हमें इस बात का गहरा दुख है कि इससे हमारे समाज के एक वर्ग को कष्ट पहुंचा है। इसलिए हमने इस विज्ञापन अभियान को वापस लेने का निर्णय लिया हैं।’

इसे भी पढ़ें-  कटनी आर्टस एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में 'ताल तरंग गरबा महोत्सव' का भव्य आयोजन

विज्ञापन के विरोध में ट्विटर पर हुए हैशटैग ट्रेंड
विज्ञापन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने उन्हें हिंदू संस्कृति को अश्लील करार देने के साथ एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। ट्विटर पर #Sabyasachi_Insults_HinduCulture और #BoycottSabyasachi जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे।

पिछले हफ्ते एफएमसीजी प्रमुख और वेलनेस फर्म डाबर इंडिया ने करवा चौथ के त्योहार पर अपना विज्ञापन वापस ले लिया था, जिसमें एक समलैंगिक जोड़े को अपने फेम क्रीम ब्लीच के विज्ञापन अभियान में जश्न मनाते हुए दिखाया गया था और बिना शर्त माफी जारी की थी।