सबको जान से मार देंगे: मिजोरम के सांसद के वनलालवेना को धमकी पड़ी भारी, अब पूछताछ के लिए दिल्ली आ रही असम पुलिस
असम-मिजोरम के बीच छिड़ा सीमा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब असम पुलिस ने मिजोरम के राज्यसभा सांसद के वनलालवेना से पूछताछ के लिए एक टीम को दिल्ली भेजने की तैयारी की है।
मिजोरम सांसद ने सीमा के पास उन्हें रोकने और उनपर अकारण हमले का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने असम पुलिस को जान से मारने की धमकी तक डे डाली थी। बता दें कि दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स के बीच हुई हिंसा में असम पुलिस के छह जवान और एक नागरिक की मौत हो गई थी।

कछार जिले के इनर लाइन रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में सोमवार सुबह शुरू हुई हिंसा में 45 लोग घायल हुए थे। हिंसा के बाद दोनों राज्यों ने एक दूसर पर आरोप लगाए थे। अशांत क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात करना पड़ा था।
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को असम और मिजोरम दोनों के वरिष्ठ अधिकारियों से दो घंटे से अधिक समय तक मुलाकात की और अर्धसैनिक बलों की पोस्टिंग बढ़ाने का फैसला किया।