jabalpur

सप्लीमेंट्री में कर दिया फेल

होमसाइंस कॉलेज का मामला, छात्राओं
का भविष्य दांव पर
जबलपुर। शासकीय होम साइंस महाविद्यालय में सप्लीमेंट्री में छात्राओं को फेल करने का मामला सामने आया है छात्राओं का आरोप है कि उन्हें 2017 18 की परीक्षा के विषय में कंपार्टमेंट आई थी, जिसके बाद बच्चों ने उस विषय की जमकर तैयारी की परंतु जब कंपार्टमेंट का परिणाम आया तो बच्चे अनुत्तीर्ण हो गए तथा सीधा-सीधा उनका 1 साल बर्बाद हो रहा है। छात्राओं ने प्राचार्य से संबंध में जब गुहार लगाई तो प्राचार्य से बड़ा ही असंतोषजनक जवाब मिला ।
एनएसयूआई का मिला साथ
मामला जब एनएसयूआई के संज्ञान में आया तो उनके द्वारा तुरंत संबंध में प्राचार्य से चर्चा की गई जिसके उपरांत संगठन को जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके द्वारा इस संबंध में ज्ञापन रदु विवि के कुलसचिव को सौंपा गया है संगठन के सचिन रजक वा देवकी पटेल ने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ कॉलेज प्रशासन खेल रहा है उन्हें बेवजह फेल कर दिया गया है जिसके चलते उनका 1 साल बर्बाद हो रहा है अगर जल्द से जल्द इस संबंध में कोई महत्वपूर्ण हल नहीं निकाला गया तो एनएसयूआई विंग की छात्राओं द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply