Latest

सदन में सियासी संग्राम तय: अमित शाह NRC नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में आज करेंगे पेश

दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को पेश होने जा रहे नागरिकता संशोधन विधेयक पर राजनीतिक खेमेबंदी की तस्वीर साफ हो गई है। घटक और बीजेडी जैसे मित्र दलों के समर्थन के बूते एनडीए सरकार ने बिल को पारित कराने की तैयारी कर ली है। वहीं कांग्रेस की अगुआई में अधिकांश विपक्षी दलों ने भी नागरिकता संशोधन बिल के वर्तमान स्वरुप को देश के लिए खतरनाक बताते हुई इसके विरोध की ताल ठोक दी है।

सोनिया ने संसद में बिल का विरोध करने की ठानी

पार्टी रणनीतिकारों के साथ हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूरी ताकत से संसद में इस बिल का विरोध करने की नीति पर मुहर लगा दी।

बिल पर लोकसभा में सियासी संग्राम तय

जबकि लोकसभा की सोमवार की कार्यसूची में गृहमंत्री अमित शाह के विधेयक पेश करने की तैयारी का खुलासा कर सरकार ने अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं। सरकार और विपक्ष के बीच नागरिकता विधेयक पर आर-पार की इस जंग को देखते हुए लोकसभा में सोमवार को सियासी संग्राम लगभग तय माना जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply