Site icon Yashbharat.com

सतना-रामा कृष्णा कॉलेज के विरोध में हुआ चक्का जाम

bheed

सतना/उचेहरा। मोहन चौधरी जो रामा कृष्णा कॉलेज का छात्र था उसकी फीस जमा होने के बावजूद कुछ रुपए शेष रह जाने पर नहीं मिला। प्रवेश पत्र छात्र को आया हार्ट अटैक जिसके खिलाफ परिजनों ने एवं गांव की जनता ने मिलकर आकाश गांव में मुखिया जी बाजा और शासन प्रशासन से मांग की कि रामा कृष्णा कॉलेज के संचालक के ऊपर मुकदमा कायम होना चाहिए एवं 28000 जो छात्र ने जमा किया है वह परिजन को वापस किया जाए।

इसी मांग को लेकर ग्रामीण जनता ने चक्का जाम कर विरोध दर्ज किया है। शासन-प्रशासन ने 1 हफ्ते के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है एवं रामा कृष्णा कॉलेज के संचालक से पैसे वापस कराने की बात कही है।

यदि ऐसा नहीं होता एक हफ्ते बाद उग्र आंदोलन ग्रामीण जनता के द्वारा किया जाएगा इस मौके पर थाना प्रभारी उपाध्याय जी एवं तहसीलदार उचेहरा जिला किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह कुदहरी और काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे SDM के आश्वासन पर चका जाम हटाया गया है।

Exit mobile version