सतना जिले से चोरी हुई मोटर सायकिल कुठला पुलिस ने की बरामद

wp 1694547690648

कटनी। पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन मे कुठला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।  दिनांक 13.09.2023 को क्षेत्र भ्रमण दौरान एक व्यक्ति मो0सा0 MP-20-MG-8085 लिये सन्देहास्पद स्थिति मे चाका वायपास पर मिला जिससे नाम पता पूछा जो अपना नाम आयुष उर्फ निक्की उर्फ मंकी ठाकुर पिता रामकेश ठाकुर उम्र 24 साल निवासी प्रेम नगर वार्ड क्र 03 कंटगी जबलपुर का होना बताया।

उसके पास मोटर साईकिल के संबंध मे दस्तावेज पूछा गया जो कोई दस्तावेज नहीं होना बताया एवं सतना जिले से चोरी करना बताया उक्त मोटर सायकिल को धारा 41(1-4)द.प्र.सं. एवं 379 भादवि के तहत जप्त किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के निर्देशन में उनि. के.के सिंह आर. 599 सत्येन्द्र सिंह आर. 611 दीपक सिंह आर. 422 अभय यादव, साईबर सेल आरक्षक अजय साकेत, आरक्षक प्रशांत विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही है।

इसे भी पढ़ें-  बरही अग्निकांड पर मिथिलेश जैन ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख मुआवजा देने की मांग जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्यबाही कि मांग