Latestमध्यप्रदेश

सतना के अमरपाटन में दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत

सतना। नेशनल हाइवे नंबर 7 पर ग्राम पड़हा में दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे ट्रक ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि दोनों ही ट्रक बहुत तेज रफ्तार में थे, ड्राइवर ब्रेक लगाते इतने में दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। एक ट्रक का ड्राइवर अंदर ही फंस गया और उसकी जान चली गई।

Leave a Reply

Back to top button