Site icon Yashbharat.com

सड़कों पर ‘सफेद आफत’, बेंगलुरु की बेलांदुर झील से फिर निकली जहरीली झाग

jheel

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के लोगों को इस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सबसे प्रदूषित बेलंदूर झील से एक बार फिर जहरीली झाग निकल रही है। यह झाग सड़कों पर आ गई है। पिछले तकरीबन 15 सालों से इन झीलों के प्रदूषण की वजह से आसपास के लोग परेशान हैं।

बेंगलुरु विकास प्राधिकरण ने इसे रोकने के कई प्रबंध किए हैं और पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है, लेकिन झाग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। इस झील के प्रदूषित पानी की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक भी बाधित हो रहा है। फिलहाल, इसका कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। गर्मियों में इसमें आग लगने की भी खबरें सामने आई थी। वहीं, बारिश के सीजन में इसका झाग सड़कों पर फैल जाता है। आसपास के घरों और दुकानों तक में झील का झाग पहुंच जाता है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की एक समिति की रिपोर्ट के अनुसार एक मिलीमीटर पानी भी साफ नहीं है। एनजीटी को यह रिपोर्ट 31 मई को आई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि बेतहाशा कचरे के कारण झील में पानी की क्षमता बेहद कम है। इसमें से अक्सर हानिकारक झाग और लपटें निकलती रहती हैं। जलकुंभियों की बढ़ती संख्या से भी इसकी स्थिति का पता लगता है।

Exit mobile version