Site icon Yashbharat.com

सचिन पायलट खेमे के विधायकों की याचिका पर आज फिर होगी सुनवाई

Sachin Pilot and Ashok Gehlot

जयपुर। कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में आज सुबह 10.30 बजे फिर से सुनवाई होगी। सचिन पायलट व 18 अन्य विधायकों की विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर राजस्थान उच्च न्यायालय में आज दिनभर सुनवाई हुई। मामले से अलग वकीलों को अदालत के बाहर रहने को कहा गया।

#WATCH Rajasthan: Congress MLAs along with Chief Minister Ashok Gehlot sing ‘Hum Honge Kamyaab’ at Hotel Fairmont in Jaipur. pic.twitter.com/VBByRkFBku

जानिए 20 जुलाई की सुनवाई में क्या-क्या हुआ
सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को स्पीकर की ओर से अयोग्य करार देने से संबंधी नोटिस मामले में सोमवार सुबह दस बजे से हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती और न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता की पीठ के समक्ष स्पीकर सीपी जोशी की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि विधायकों को सिर्फ नोटिस भेजा गया है। अयोग्य नहीं ठहराया गया। उन्होंने कहा कि पायलट खेमे की याचिका अपरिपक्व है, इसे खारिज करें।

Exit mobile version