
आशीष शुक्ला..
जबलपुर। जबलपुर में कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य करने वाले स्थानांतरित कलेक्टर भरत यादव ने जबलपुर के लिए भावुक सन्देश जारी किया है।
श्री यादव ने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर और जबलपुर वासियों का सहयोग और समर्थन के लिए हृदय से आभार, माँ नर्मदा की कृपा से मेरी अभी तक की शासकीय सेवा का अधिकांश कार्यकाल महाकोशल क्षैत्र में रहा, जिसमें जबलपुर की पदस्थापना उस कृपा का चरमोत्कर्ष था।
संस्कारधानी और यहाँ के लोगों से अपेक्षा और लोकस्थापना से अधिक सहयोग और समर्थन मिला। कोरोना की आपदा में जबलपुर वासियों की सेवा और सहयोग भावना अभूतपूर्व थी।
श्री यादव ने कहा कि संस्कारधानी के संस्कारों को पूर्ण रूप से चरितार्थ की जाने वाली रही, आप सबका सहयोग और आशीर्वाद यहाँ की परम्परा अनुसार अपार मिला, जबलपुर से आत्मिक जुड़ाव है और आजीवन रहेगा, आप सभी को हृदय से धन्यवाद..
आपका
भरत यादव








