संविदा कर्मचारीयों को फरवरी से अभी तक नहीं मिला वेतन
जबलपुर। मप्र विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। संघ के हरेन्द्र श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उच्च अधिकारियों द्वारा अनुबंध के नियम 18 का उल्लंघन किया है। संघ के जेके कोष्टा, अजम कश्यप, मोहन दुबे, रामशंकर, अरुण मालवीय, इंद्रपाल सिंह आदि ने वेतन भुगतान करने की मांग की है।

