Site icon Yashbharat.com

संपर्क फॉर समर्थन : सलमान व सलीम खान से मिले केंद्रीय मंत्री गडकरी

bjp president meets bollywood actor madhuri dixit as part of sampark for samarthan campaign

मुंबई। भाजपा के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान से मुलाकात की। इस दौरान सलमान खान भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान गडकरी ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा की।

ये मुलाकात सलीम खान के बांद्रा स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस अभियान के तहत मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति से मुलाकात की थी। बता दें कि गडकरी सलीम खान के अलावा नाना पाटेकर से भी मिलेंगे।

‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान –

बता दें की केंद्र में मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर समर्थन के लिए भाजपा ने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान की शुरुआत की है। 29 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस अभियान को शुरू किया था। इस दौरान सांसद, विधायक समेत भाजपा के नेता मशहूर हस्तियों को मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। इस अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष देश की 50 जानी-मानी हस्तियों से मिलेंगे।

वहीं, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत पार्टी के 4000 वरिष्ठ कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए 1 लाख से ज्यादा प्रसिद्ध व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता नामचीन लोगों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत अमित शाह कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात कर चुके हैं। इनमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, योगगुरु बाबा रामदेव समेत फिल्म जगत से माधुरी दीक्षित भी शामिल हैं।

Exit mobile version