Tuesday, May 12, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

कल होगी स्पेशल केबिनेट की बैठक, सिंधी समाज को मिलेगी पट्टों की सौगात

भोपाल। माधवनगर सिंधी विस्थापितों को मालिकाना हक दिलाने राज्यमन्त्री संजय सतेंद्र पाठक के प्रयास कल मूर्त रूप ले लेंगे।

हमारे भोपाल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कल 16 मार्च को इस मुद्दे को कैबिनेट में पास करने हेतु स्पेशल केबिनेट बुलाने के निर्देश दिए थे।

कल सुबह 10 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक विधानसभा में आयोजित होगी। सिंधी विस्थापितों को मंत्री परिषद के निर्णय के बाद पट्टों की सौगात मिल जाएगी।

माना जा रहा है कि राजस्व विभाग ने इसके लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। कल केबिनेट में प्रस्ताव पास होता है तो इससे सिर्फ माधवनगर कटनी ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश के सिंधी विस्थापितों को लाभ होगा और उनकी 7 दशक पुरानी मांग पूरी हो जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply