मध्यप्रदेश

संजय कुमार सेठ होंगे एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार सेठ एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। शुक्रवार 9 नवम्बर को आदेश जारी हो चुके हैं। जल्द ही राजभवन में शपथ लेंगे। उल्लेखनीय है कि एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है, जिसके बाद वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस संजय कुमार सेठ का नाम तय किया गया है।
एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनने वाले संजय कुमार सेठ का जन्म 10 जून 1957 को हुआ, उन्होंने अपनी वकालत 1981 में शुरू की वे मध्यप्रदेश के एडीशनल एडवोकेट जनरल भी रहे हैं. वे 21 मार्च 2003 को एमपी हाईकोर्ट में जज बने, स्थायी जज के रूप में वे 19 जनवरी 2004 से काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे एमपी हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply