संघ की बैठक आज, राम मंदिर और चीन पर होगी चर्चा, भागवत करेंगे संबोधित

images 97

RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की मंगलवार को होने वाली बैठक में राम मंदिर और एलएसी पर चीन के साथ तनाव पर चर्चा होगी। सरसंघचालक मोहन भागवत बैठक को संबोधित करेंगे। यह बैठक दो, तीन या उससे अधिक दिन तक चल सकती है।

 

बैठक शारदा विहार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के आवासीय स्कूल में होगी। इसमें नागपुर के अलावा दिल्ली और अन्य जगहों से आने वाले पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। भागवत और सर कार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी भोपाल पहुंच चुके हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  कटनी में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड फायर क्ले ले जा रहा वाहन जब्त; बिना RFID टैग व नंबर प्लेट के लोडिंग पर लगी रोक