katni

संगठन पर्व के रूप में शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, महापौर शशांक श्रीवास्तव प्रभारी नियुक्त

कटनी। भाजपा ने अपने सन्गठन विस्तार का कार्यक्रम तय कर लिया है। इसके तहत सदस्यता अभियान के जिला स्तर पर प्रभारी ओर सह प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। पार्टी ने इस अभियान को सन्गठन पर्व का नाम दिया है। कटनी में सदस्यता अर्थात सन्गठन पर्व का प्रभारी महापौर शशांक श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है जबकि सह प्रभारी उमरियापान के वरिष्ठ नेता राजेश राजा चौरसिया को बनाया गया है। आज प्रदेश सदस्यता प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया ने श्री श्रीवास्तव एवं श्री चौरसिया का नियुक्ति आदेश जारी किया। गौरतलब है कि महापौर शशांक श्रीवास्तव कई संगठनात्मक दायित्वों को बख़ूबी निभा चुके हैं। इसी तरह राजा चौरसिया भी आजीवन सहयोग निधि सह प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। लिहाजा पार्टी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा ग़ौरतलब है कि भाजपा ने सदस्यता का राष्ट्रीय प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply