Latest

श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह अस्पताल पर आंतकियों की फायरिंग, दो आतंकी फरार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दो आतंकियों ने अस्पताल पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में जहां दो पुलिसवाले घायल हुए हैं वहीं दो आतंकी इस फायरिंग का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार फारर होने वाले आतंकियों में एक पाकिस्तानी मूल का था जिसका नाम नवीद बताया जा रहा है।

पुलिस 6 कैदियों को अस्पताल में जांच के लिए लेकर आई थी और इसी दौरान उनके साथियों ने अस्पताल पर फायरिंग कर दी। मौके का फायदा उठाते हुए इन कैदियों में से दो आतंकी फरार में कामयाब हो गए। माना जा रहा है कि यह हमले पूरी तरह पहले से प्लान किया हुआ था।

हमले के बाद सुरक्षाबल अस्पताल पहुंच गए हैं और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply