
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में एक बड़े होटल में भीषण आग लगी है। दोपहर अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते होटल के ऊपरी माले को अपने आगोश में ले लिया है। अब तक इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन होटल के 5वें और 6ठे माले को भारी नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि होटल के जिन मालों में आग लगी है वहां मीडिया व अन्य संस्थानों के दफ्तर बने हुए थे और आग में जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार होटल काफी पुरानी है और पूरी तरह से लकड़ी से बनी है इस कारण आग तेजी से फैलने लगी। होटल में ठहरे सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।








