बॉलीवुड। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत पर सस्पेंस बरकरार है. करोड़ों फैंस उनकी मौत की खबर से गमगीन है. तमाम कयासों और दुबई पुलिस की जांच के बीच अब श्रीदेवी के मौत पर राजनीति भी शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश में इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हो गई है.
दरअसल, सारे राजनीतिक विवाद की शुरुआत विधानसभा में सत्र के दूसरे दिन दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देकर कार्यवाही की शुरुआत होनी थी. कार्यवाही शुरु होने के कुछ घंटे पहले फेहरिस्त से अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता शशि कपूर का नाम हटा दिया गया.
सूत्रों की मानें तो इन फिल्मी हस्तियों की मौत से जुडे विवादों के चलते इनके नामों को हटाया गया है. दरअसल, अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर संदेह की बात सामने आने के बाद आनन-फानन में ये फैसला लिया गया कि दोनों फिल्मी हस्तियों को विधानसभा में श्रद्धांजलि नहीं दी जाएगी.
श्रीदेवी के नाम को ऐनवक्त पर हटाए जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह ने कहा कि श्रीदेवी सांप्रदायिकता का विरोध करती थीं. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के दबाव में सरकार ने श्रीदेवी का नाम हटाया गया है.
हालांकि, शिवराज सरकार के मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर अपना पल्ला छाड़ लिया है. मंत्री माया सिंह का कहना है कि यह विधानसभा का विशेषाधिकार है. माया सिंह के अलावा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने भी कहा कि इस मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष ही कुछ प्रतिक्रिया दे सकेंगे








