Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

श्योपुर में कूनो नदी पर जमी बर्फ की परत

श्योपुर। ।Madhya Pradesh Weather : श्योपुर में सर्दी के सितम से गुरुवार-शुक्रवार की रात पारा इतना लुढ़का कि पौधों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं। उधर जंगल में कूनो नदी पर बर्फ की पतली परत जम गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज हुआ है।

रात में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का असर यह हुआ कि शुक्रवार सुबह जब लोग जागे तो ओस की बूंदें फसलों पर बर्फ की तरह जमी दिखाई दीं। घरों के बाहर जो दोपहिया व चार पहिया वाहन रखे थे उन पर ओस के कारण बर्फ की परत जम गई। कूनो सेंक्चुरी से गुजरने वाली नदी पर बर्फ की पतली परत जम गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply