शैक्षणिक सत्र 2024-25: 6वीं कक्षा मे एडमीशन के लिए 8 जनवरी तक Online कर सकते है आवेदन
शैक्षणिक सत्र 2024-25: 6वीं कक्षा मे एडमीशन के लिए 8 जनवरी तक Online कर आवेदन सकते है मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश स्पेशल एण्ड रेसिडेंशियल एकेडिमिक भोपाल द्वारा संचालित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जायेगी।
11 फरवरी को आयोजित होगी परीक्षा
अनुसूचित जाति जनजाति कार्य विभाग की जिला संयोजक ने बताया कि विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में आनलाईन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 6 दिसंबर तथा अंतिम तिथि 8 जनवरी सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
29 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से परीक्षा तक प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता हैं। परीक्षा 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जायेगी।

