katni

शिविर में सीएमएचओ ने खुद किए आपरेशन

कटनी/बरही। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही व विजयराघवगढ़ में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हितग्राहियो का ऑपरेशन खुद जिले के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया ने किया।

बरही में 76, विजयराघवगढ़ में 60 हुए नसबंदी के ऑपरेशन

यह पहला अवसर था जब पहले शिफ्ट में विजयराघवगढ़ व दूसरे शिफ्ट में बरही में शाम 6 बजे तक सभी मरीजो के ऑपरेशन किए जा चुके थे।

बताया गया है कि बरही में 76 व विजयराघवगढ़ में 60 नसबंदी के सफल आपरेशन किए गए। शिविर में बीएमओ डॉ राममणि पटेल, डॉ पीयूष तिवारी, विपिन सोनी, मीरा सेन, ममता सिंह, श्री बधेल, समाजसेवी प्रभाकर तिवारी, प्रेमस्वरूप मिश्रा सहित पूरा अस्पताल स्टाफ व्यवस्था  बनाने जुटा रहा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply