Latestसागर

शिवराज सरकार के 1 साल में प्रदेश के हालात बद से बदतर- संजय कपूर

सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दमोह रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्ति की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर के सागर प्रवास के दौरान एआईसीसी के सदस्य और प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह मुहासा जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया जिला शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग के प्रभारी डॉ संदीप सबलोक प्रदेश सचिव राकेश सरवैया तथा प्रिंस जैन आदि ने उनका गरिमामय स्वागत किया।

अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा शासित शिवराज सरकार के 1 साल में प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। मध्यप्रदेश की जनता पिछले 1 वर्ष से बेहद परेशान और दुखी है। यहां की जनता सुकून आराम व बदलाव के लिए छटपटा रही। है प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है और इनमे लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। आम जनमानस की धारणा की झलक दमोह उपचुनाव में सामने आने वाली है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतकर आएगा।
राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान गरीब और आम आदमी से कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की तुलना में बिजली की दरों को 4 गुना ज्यादा वसूल कर रही है। डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल और डीजल पर मध्यप्रदेश की सरकार सबसे ज्यादा टैक्स वसूल कर रही है।

राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब सरकार गिराना होती है तो कहीं कोरोना नहीं होता है। पिछले साल राहुल गांधी जी की चेतावनी के बाद भी भाजपा और उनकी सरकार के लोग कोरोना को नहीं मानते थे। लेकिन 20 मार्च को मध्यप्रदेश की सरकार गिराने के बाद इन्हें कोरोना दिखाई देने लगा। अभी भी इसी तरह की स्थितियां है। दमोह उपचुनाव कराना है तो यहां कोरोना नहीं है। जबकि यहां से लगे हुए सागर और जबलपुर जिलों में कोरोना के नाम पर भय और आतंक फैलाकर जनता से अवैध वसूली सरकार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अलग अलग तरीकों से जनता को सिर्फ भयभीत और आतंकित करने का काम कर रही है।

राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने आगे कहा कि दमोह चुनाव कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। जनता में भाजपा के खिलाफ रोष और पार्टी के कार्यकर्ताओं में जीत के लिए उत्साह है। जनता की भावना कांग्रेस के पक्ष में है। प्रदेश की जनता कमलनाथ जी की एक – सवा साल की सरकार से खुश थी और अब यही जनता भाजपा सरकार की कारगुजारी ओं से दुखी है।

Back to top button