शिवराज के साथ सिंधिया जाएंगे बेंगलुरु, कल हो सकता है MP पॉलिटिकल ड्रामे का THE END
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में पिछले 10 दिनों से जारी पॉलिटिकल ड्रामे का दी एंड अर्थात समापन हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह देर रात भोपाल से दिल्ली रवाना हों गए।
यहां से रविवार की सुबह वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बेंगलुरु जाएंगे। इसके बाद दोनों हरियाणा ने मानेसर भी जाएंगे। माना जा रहा है कि सिंधिया समर्थक विधायक के साथ भाजपा के सभी विधायकों को कल देर रात तक भोपाल एक साथ लाकर विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के सामने पेश कर कमलनाथ सरकार के अल्पमत में होने का भाजपा दावा करते हुए विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के पहले फ्लोर टेस्ट की मांग की जाएगी। सम्भव है कि अध्यक्ष या राज्यपाल इसके बाद कमलनाथ सरकार को बहुमत के आंकड़ो को पेश करने के लिए कह सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार सिंधिया समर्थक विधायक को भाजपा की सदस्यता पर भी रविवार को निर्णय होगा। हो सकता है सभी विधायकों की मौजूदगी में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में सदस्यता दिला सकते हैं। माना जा रहा है कि सदन शुरू होने से पहले ही भाजपा बहुमत का दावा और सबूत दोनो प्रस्तुत करेगी।

