इंटरनेट डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने ही ट्वीट से साई भक्तों के निशाने पर आ गए हैं। बुधवार को राहुल ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा। इस ट्वीट में उन्होंने राजनीतिक बयानबाजी के चक्कर में शिरडी के बाबा साईं के चमत्कारों का जिक्र कर दिया। मौका मिलने पर भाजपा इसको लेकर हमलावर हो गई है।
बता दें कि बुधवार सुबह राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की पत्नी के एक लाख रुपये 10 साल में 30 करोड़ हो जाने की बात कही गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने खबर का एक लिंक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि मित्रो… शिरडी के चमत्कारों की तो कोई सीमा ही नहीं।
मित्रों….
“शिरडी के चमत्कारों” की तो कोई “सीमा” ही नहीं है| #PiyushGhotalaReturns
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 11, 2018
शिरडी़ को राजनीति में लाना बेहद दर्दनाक
राहुल द्वारा राजनीतिक बयानबाजी में शिरडी के साई बाबा का नाम लेना साई भक्तों को अच्छा नहीं लगा। श्रीसाईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी के चेयरमैन डॉ. सुरेश हवारे ने ट्वीट कर राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है। हवारो ने ट्वीट कर कहा कि राजनीतिक आरोप, प्रत्यारोप के बीच शिरडी को खींचना बेहद दर्दनाक है। इससे देश-विदेश में रह रहे साईं भक्तों को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि साईं भक्तों की ओर से हम इसकी निंदा करते हैं। इस अपमान के लिए राहुल गांधी को साईं भक्तों से मांफी मागनी चाहिए।
राहुलजी, राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच “शिर्डी “ को खिचना बहुत दर्दनाक है। ईससे, देश-विदेशके साईभक्तोंको बहुत ठेस पहुंची है।सभी साईभक्तोंकी ओरसे हम इसकी निंदा करते है।इस अपमानके लिए साईभक्तोंकी आपने माफी मांगनी चाहिए। pic.twitter.com/6OZobd8NQ6
— Dr. Suresh Haware (@sureshhaware) April 11, 2018
वहीं काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा है, आपने भ्रष्टाचार के आरोपों को ‘शिरडी’ से ही क्यों जोड़ा। ‘चर्च’ या ‘मस्जिद’ से क्यों नहीं जोड़ा।
आपने भ्रष्टाचार के आरोप को “शिरडी” से ही क्यो जोड़ा “चर्च” या “मस्जिद” से क्यो नही जोड़ा?”
— ANAND (@dubeyback) April 11, 2018
राहुल के ट्वीट पर एक यूजर नवीन रिछारिया लिखते हैं, सही कहा आदरणीय, अब आपकी बारी, बोलिए नहीं करिए देखते हैं बाजुए कातिल में कितना दम है।
सही कहा आदरणीय ,
अब बारी आपकी है , बोलिये नहीं करिये देखें बाज़ुए कातिल में कितना दम है— Naveen richhariya (@Naveenrichhari9) April 11, 2018
#देखे कोउ का करि लेगो?******* राहुल गांधी जी, शिरडी धाम में दौलत वरसती है। आप उर्जावान है शिरडी के साईं बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर आसीन हो जाइए?अकूत दौलत
आपके कदमों में होगी!!
रुखी-सूखी खाय के ठ॑डा पानी पी,देखि पराई —————–?— Anand Verma (@AnandVe92200357) April 11, 2018
राहुल गांधी जी, साईं बाबा हों, अल्लाह हों या ईश्वर हों, सभी लोग अपने तरीके से अपनी श्रद्धा रखते हैं।
आपको कोई हक़ नहीं है कि आप किसी की श्रद्धा का मज़ाक उड़ाएं। आपने तो सभी श्रद्धालुओं का मज़ाक बना दिया।— Anjan.India (अंजन श्रीवास्तव) (@Anjan_2017) April 11, 2018
