राष्ट्रीय

शिक्षिका की हिदाहत-भड़कीले कपड़े और लिपस्टिक लगाने से होता है निर्भया जैसा कांड

नेशनल डेस्क। रेप जैसी घटनाओं से बचने के लिए छत्तीसगढ़ की एक महिला टीचर ने छात्रों को अजीबोगरीब नसीहत दे डाली। टीचर के अनुसार भड़कीले कपड़े और लिपस्टिक लगाने से निर्भया जैसी बलात्कार की घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लड़कियों का रात में घर से बाहर जाना भी इस तरह की घटनाओं को आमंत्रण देता है।

रायपुर केंद्रीय विद्यालय की एक बायोलॉजी टीचर ने यह नसीहत लड़कों की मौजूदगी में दी। टीचर स्नेहलता शंखवार के अनुसार जो लड़कियां रात में घूमती हैं उनके साथ इस तरह की घटना हो सकती है। लड़की के अभिवावकों ने स्कूल प्रिंसिपल से मिलकर टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

टीचर की इस नसीहत को छात्रों ने अपने फोन पर भी रिकार्ड कर लिया। जिसमें वह कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि जब लड़कियों का चेहरा खूबसूरत नहीं होता है तभी वह एक्सपोज करती है। लड़कियां इतनी बेशर्म कैसे हो सकती हैं? लड़कियां किसी लड़के के साथ रात को बाहर कैसे जा सकती हैं जो उनका पति नहीं है?इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्भया की मां को अपनी बेटी को इतनी रात को बाहर जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। उनका मानना है कि यह लड़कों की नहीं बल्कि निर्भया की गलती थी। जिन लड़कियों के साथ इस तरह की घटनाएं होता हैं वह श्रापित हो जाती हैं और यह उनके लिए सजा होती है।

Leave a Reply

Back to top button