Site icon Yashbharat.com

शाह ने ली चुटकी, कांग्रेस में एक राजा, एक महाराजा और एक थका हुआ उद्योगपति

amit shah 4

दमोह: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते ताबड़तोड़ रैलियों का दौर चल रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राहुल गांधी कई सभाए कर रहे हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी प्रदेश में रैलियों को संबोधन करने पहुंचे इसी कड़ी में जिले में शाह द्वारा एक आमसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस पर कई टिप्पणियां करते हुए भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया।
modi raily

जिसमें उन्होनें चुटकी लेते हुए कांग्रेस को बिना सेनापति की सेना करार दिया। वहीं उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक राजा,एक महराजा और एक थका हुआ उद्योगपति है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्राप्तियों को गिनाते हुए अमित शाह ने 129 योजनाओं का बखान मंच से किया कहा कि भाजपा ने बीमारु मध्यप्रदेश को विकसित किया वहीं और आगामी 5 वर्षो में भाजपा द्वारा समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने की बात कही। शाह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आयी है। उसके बाद एक के बाद एक 14 राज्यों में विजय पताका फहराई है, साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ सहित राजस्थान में पुनः भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। दमोह में आयोजित हुई इस सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, दमोह सांसद प्रहलाद पटैल, वित्तमंत्री जयंत मलैया सहित सभी भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी रही।

Exit mobile version