शाजापुर में श्रीराम फेरी पर पथराव, तनाव के बाद धारा 144 लगाई

शाजापुर के सोमवारिया क्षेत्र में स्थित महिला थाने के पीछे के मोहल्ले में सोमवार शाम को श्री राम सायं फेरी में पथराव की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं द्वारा फेरी निकालकर पीले अक्षत बांटे जा रहे थे। यह युवा श्री राम नाम धुन गाकर और जयकारे लगाते हुए क्षेत्र से गुजर रहे थे।
सोमवारिया क्षेत्र में स्थित महिला थाने के पीछे के मोहल्ले में सोमवार शाम सांध्यकालीन श्रीराम फेरी में पथराव हो गया। 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के प्रचार-प्रचार की कड़ी में हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं की ओर से यह फेरी निकालकर पीले अक्षत बांटे जा रहे थे। यह युवा श्रीराम नाम धुन गाकर और जयकारे लगाते हुए क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिए, जिससे एक युवक घायल हुआ। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।
तभी कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिए। जिससे एक युवक घायल हुआ। सूचना लगते ही कोतवाली थाना टीआइ बृजेश मिश्रा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। एसडीएम नरेंद्रनाथ पांडे भी मौके पर पहुंचे और लोगों से चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पथराव की घटना को लेकर हिंदू संगठन से जुड़े लोग कोतवाली थाने पहुंचे और मामले में शिकायत की है। थाने पहुंचे लोगों द्वारा तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई जिसे लेकर थाने पर गहमा-गहमी की स्थिति भी बनी।








