Site icon Yashbharat.com

शाओमी के छाते में LED लाइट और रिवर्स फोल्डिंग डिजाइन, जानें कीमत

शाओमी (Xiaomi) लगातार नए-नए प्रॉडक्ट्स लाती रहती है। लोगों की लाइफ आसान बनाने के लिए शाओमी ने कई नॉन-इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं। ऐसा ही एक प्रॉडक्ट UREVO के पोर्टेबल छाते हैं, जिन्हें शाओमी की इको-चेन कंपनी UREVO ने बनाया है।

शाओमी के नए यूरेवो अम्ब्रैला में टर्नेबल LED लाइट्स, रिवर्स फोल्डिंग, नॉन-वेटिंग और वन-सेकेंड ओपनिंग मैकेनिज्म जैसे फीचर्स दिए गए हैं। शाओमी की इस खास छतरी की कीमत 69 युआन (करीब 790 रुपये) है।

छाते में दिए गए हैं 3 हाई-ब्राइटनेस LED लैंप
UREVO पोर्टेबल अम्ब्रैला में 3 हाई-ब्राइटनेस LED लैंप दिए हैं, जो कि 10 मीटर तक की चीजों को साफ-साफ देखने में मदद करते हैं। एलईडी लैंप को यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक एडजस्ट कर सकते हैं। LED लैंप का एक फायदा यह भी है कि अगर आप रात में बाहर निकलते हैं तो व्हीकल्स ड्राइवर को छाता लिए हुआ व्यक्ति स्पष्ट दिखते हैं। यानी, यह एक तरह से टॉर्च का काम करता है। LED लाइट को चालू करने के लिए हैंडलबार में कोई अलग स्विच नहीं दिया गया है। बल्कि, जब आप हैंडल को रोटेट करते हैं तो LED लैंप ऑन हो जाते हैं।

Exit mobile version