Site icon Yashbharat.com

शशि थरूर के टेबल पर दिखा उल्टा तिरंगा, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

20190720 210952

वेब डेस्क ।यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कांग्रेस  सांसद शशि थरूर से मिलने के लिए सजायाफ्ता आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता और बेटा शांतनु कुछ दिनों पहुंचे थे। थरूर ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी और लिखा कि संजीव भट्ट के साथ न्याय होना चाहिए। लेकिन थरूर ने यह बताते हुए जिन तस्वीरों को साझा किया उनमें टेबल पर रखा झंडा उल्टा देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हुई।

यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर से मिलने के लिए सजायाफ्ता आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता और बेटा शांतनु कुछ दिनों पहुंचे थे। थरूर ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी और लिखा कि संजीव भट्ट के साथ न्याय होना चाहिए। लेकिन थरूर ने यह बताते हुए जिन तस्वीरों को साझा किया उनमें टेबल पर रखा झंडा उल्टा देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हुई।
सोशल मीडिया ट्विटर पर लोगों ने थरूर की जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा, “कृपया साहसी और बहादुर परिवारों के अपराधियों की मदद करने या उनसे मिलने का प्रयास करने से पहले तिरंगे का सम्मान करना सीखें।”
केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से सांसद शशि थरूर ने इस मुलाकात के दो फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “कल एक बैठक में साहसी श्वेता भट्ट और उनके बहादुर बेटे शांतनु के साथ उनके पति संजीव भट्ट की लंबी नजरबंदी को लेकर बातचीत हुई। न्याय जरूर होना चाहिए।”

जेल में क्यों बंद हैं संजीव भट्ट?

संजीव भट्ट भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं जो गुजरात में तैनात थे। उन्हें साल 2015 में लंबी अनाधिकृत अनुपस्थिति की वजह से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। जामनगर सेशंस कोर्ट ने जून 2019 में भट्ट को 29 साल पहले हिरासत में हुई मौत के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।
भट्ट जब 1990 में जामनगर के एएसपी थे तब सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर जामखंभाणिया से 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक शख्स की मौत हो गई थी। फिलहाल भट्ट इसी मामले में जेल में बंद हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने शशि थरूर की साझा की तस्वीरों में भारत के झंडे को उल्टा देखकर खूब खरी-खोटी सुनाई।

Exit mobile version