शुक्रवार को ट्विटर पर इस खतरनाक घटना का वीडियो शेयर हुआ। इस वीडियो में एक शख्स गन निकालता है और एक राजनीतिक दल के झंडे से लिपटे कुत्ते पर कई गोलियां दाग देता है। उसे बाद दो लोग कैमरे के सामने आते हैं और प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टी का झंडा पकड़े हुए है।

इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा तो इस क्रूरता की काफी निंदा की और गुस्सा भी जताया।