Site icon Yashbharat.com

शताब्दी समारोह में साई बाबा ट्रस्ट के भक्तों मिलेगी चांदी के सिक्कों की सौगात

yashbharat

शिरडी। शिरडी साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने अपने शताब्दी समारोह में भक्तों और संस्थान से जुड़े लोगों को अनूठी सौगात देने का फैसला किया है। संस्थान इस मौके पर पूर्व और वर्तमान ट्रस्टी, संस्थान से जुड़े सम्मानीय लोग और अधिकारिक रूप से काम करने वाले कर्मचारियों को 25 ग्राम चांदी का सिक्का भेंट करेगी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश हवारे का कहना है कि ‘उसने इस काम के लिए 10 हजार सिक्के बनवाए हैं। इसके लिए उनको सरकार से मंजूरी भी मिल गई है।’

चांकी का सिक्का, जिसके ऊपर साई बाबा की आकृति उभरी हुई है, उसका बीते शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया था। अध्यक्ष हवारे का कहना है कि ‘शताब्दी वर्ष के मौके पर उन्होंने कई कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।

इसके लिए 2 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। इस समय अभी तक 10 हजार सिक्कों को बनाया गया है। मांग होने पर और सिक्कों का निर्माण किया जाएगा। इन सिक्कों की कीमत 1800 रुपए रखी गई है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।’

Exit mobile version