Monday, May 25, 2026
Latest:
Technology

वॉट्सऐप: मैसेज, वीडियो, फोटो भेज सात मिनट में ले सकेंगे वापस, जानें क्या दिलचस्प फीचर ला रही कंपनी

इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लीकेशन वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए जल्द ही नई सौगात लाने वाली है। कंपनी ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ नाम के फीचर पर काम कर रही है, जो कि एंड्रॉयड, आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम (आईओएस) और विंडोज यूजर्स के लिए होगा। ये जानकारियां वाबेटाइन्फो (WABetaInfo) की एक रिपोर्ट में सामने आई हैं। यूजर्स इस फीचर की मदद से महज सात मिनटों के भीतर किसी को भेजे गए मैसेज, वीडियो और फोटो को वापस ले सकेंगे। और सरल तरीके से समझें, तो यूजर्स दूसरों को भेजी गई सामग्री को तय समय में हटा सकेंगे। ऐसा वे पर्सनल मैसेज के साथ ग्रुप में भी कर सकेंगे।

नए फीचर को लेकर कहा जा रहा था कि कंपनी कुछ दिनों से इस पर टेस्टिंग कर रही थी। वह इसे लागू करने के बारे में सोच रही थी, जिसके लिए कुछ छोटे ग्रुप्स में इस फीचर को चला कर देखा भी गया। खास बात है कि वॉट्सऐप की ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ न केवल टेक्स्ट मैसेज तक सीमित है, बल्कि इसके जरिए फोटो, वीडियो, ग्राफिक इंटरचेंज फॉर्मेट (जिफी), कॉन्टैक्ट कॉर्ड्स सरीखी चीजें शेयर की जा सकती हैं। लेकिन किसी के मैसेज का संदर्भ (कोटेड मैसेज) दिए वाले मैसेज और ब्रॉडकास्ट मैसेज नहीं इसके दायरे में नहीं आएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply