Latest

वैसे तो मुझे शौक नहीं, मैं जब चाहूं सीएम बन सकती हूं-हेमा मालिनी

जयपुर। फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी का कहना है कि वैसे तो मुझे शौक नहीं है, लेकिन मैं जब चाहूं सीएम बन सकती हूं । उन्होंने कहा कि मैं अगर सीएम बनी तो सीमाओं में बंध जाऊंगी और फिर फ्री होकर काम नहीं कर सकूंगी।

वह बुधवार शाम को राजस्थान के बांसवाड़ा में मीरा नृत्य नाटिका में प्रस्तुति देने पहुंची थीं । उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चन की । यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद राजधर्म निभाने के लिए अधिक समय और मेहनत चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि मोदी जैसा मेहनती प्रधानमंत्री आज तक देश को नहीं मिला । मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व में अलग पहचान मिली है । मोदी ने देश के लिए अधिक काम किया है । मोदी ने गरीब, किसान, महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

Leave a Reply

Back to top button