Site icon Yashbharat.com

वैक्‍सीन डिप्‍लोमेसी में भारत ने खींची लंबी लकीर, इन पड़ोसी देशों को दान करेगा टीके की 1 करोड़ खुराक

20210119 110228

पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। भारत ने भी दो टीकों के साथ इस महामारी के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई तेज कर दी है। मगर इस संकट के घड़ी में भी भारत अपने पड़ोसी देशों की मदद के लिए पीछे नहीं हटा है। भारत अपने पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस को कोरोना वैक्सीन की 10 मिलियन यानी 1 करोड़ खुराक दान कर सकता है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है, जिसके बाद 16 जनवरी से भारत में टीकाकरण अभियान चल रहा है।

हमारी सहयोगी वेबसाइट लाइव मिंट के मुताबिक, सरकार की योजनाओं से अवगत तीन लोगों ने कहा कि भारत उन देशों को कोरोना टीकों की लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) खुराक का दान करने पर विचार कर रहा है, जिनके साथ उसके मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। देश में अपने हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए वैक्सीन की जरूरतों के बावजूद भी भारत डिप्लोमेटिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए इस पर विचार कर रहा है।

Exit mobile version