jabalpur

वेटनरी विवि फिर सुर्खियों में, अब सीसीटीवी लगवाने के मामले में कुलपति निशाने पर 

जबलपुर,यभाप्र। पिछले कई दिनों से लगातार विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाले नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में नया मामला सामने आया है जिसके अनुसार विवि कुलसचिव एवं लेखा नियंत्रक कार्यालय में कुलपति डॉ प्रयागदत्त जुयाल ने अवैधानिक और आपत्तिजनक तरीके से सीसीटीवी कैमरा लगाया है। उल्लेखनीय है कि कुलपति पर फर्जी तरीके से नियुक्ती के आरोप हैं। डॉ जुआल ने बिना अनुमति के सीसीटीवर खरीदे हैं। जिसमें उन पर कमीशन लेने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। उन्होने विवि के कार्यपालन यंत्री ए के सिंह को सीसीटीवी खरीदने के आदेश दिए यद्यपि ये कैमरे विवि के गेट में लगने चाहिए थे। यहां से आए दिन चोरी होती है। पर कमीशनखोरी के चक्कर में यह गलत तरीके से कहीं और लगा दिए गए। कुलपति पर यह भी आरोप हैं कि उन्होंने ऐसी जगहों पर सीसीटीवी लगवाए हैं जहां महिलाओं के वाशरूम हैं।

Leave a Reply

Back to top button