वुमन्स टी-20 चैलेंज: स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत से खिताब छीना:वुमन्स IPL के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 16 रन से हराया, चैम्पियन बनी

supernova 1604941845

वुमन्स टी-20 चैलेंज यानी महिलाओं के IPL के फाइनल में स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स ने हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज को हराकर पहली बार चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। खिताबी मुकाबले में सुपरनोवाज में ट्रेलब्लेजर्स को 16 रन से हरा दिया। इसी के साथ मंधाना से पिछली 2 बार से टूर्नामेंट जीतती आ रही हरमनप्रीत की टीम से खिताब छीन लिया।

शारजाह में गए मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया था। जवाब में सुपरनोवाज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना पाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, सुपरनोवाज की सलमा खातून को 3, दीप्ति शर्मा को 2 और सोफी एक्लेस्टोन को एक विकेट मिला।

अटापट्‌टू का बल्ला नहीं चला
सुपरनोवाज की ओपनर चमारी अटापट्‌टू इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं। उन्हें 6 रन के निजी स्कोर पर सोफी एक्लेस्टोन ने आउट किया। ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ अटापट्‌टू ने पिछले मुकाबले में शानदार फिफ्टी लगाते हुए 67 रन की पारी खेली थी।

तानिया-जेमिमा सस्ते में आउट
अटापट्‌टू के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने तानिया भाटिया के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने संभलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहीं थीं, लेकिन दीप्ति शर्मा ने दोनों को आउट कर सुपरनोवाज को बैकफुट पर धकेल दिया। तानिया 14 रन और जेमिमा 13 रन बनाकर आउट हुईं।

सुपरनोवाज की पारी के हाइलाइट्स

ओवररन बनेबैटरबॉलर
0-524/1तानिया : 11 रनएक्लेस्टोन : 1 विकेट
6-1024/2हरमनप्रीत : 10 रनदीप्ति : 2 विकेट
11-1527/1हरमनप्रीत : 10 रनसलमा : 1 विकेट
16-2027/3हरमनप्रीत : 10 रनसलमा : 2 विकेट
इसे भी पढ़ें-  दिल्ली के VVIP इलाके में हड़कंप: नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा धुएं का गुबार, वेल्डिंग स्पार्क से लगी आग पर तुरंत पाया गया काबू

सुपरनोवाज ने बनाए 118 रन
सुपरनोवाज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार फिफ्टी लगाई। उन्होंने 49 बॉल पर 68 रन बनाए। मंधाना के अलावा कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। सुपरनोवा के लिए राधा यादव ने 5 विकेट लिए। वह टूर्नामेंट में 5 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। वहीं, शशिकला श्रीवर्धने और पूनम यादव को 1-1 विकेट मिला।

ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई
ट्रेलब्लेजर्स के लिए ओपनर्स कप्तान स्मृति मंधाना और डिंड्रा डॉटिन ने अच्छी शुरुआत की। मंधाना ने अच्छे शॉट लगाए और डॉटिन ने दूसरे छोर से विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर पावर-प्ले में स्कोर को 45 रन तक पहुंचाया।

पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप
मंधाना और डॉटिन ने पहले विकेट के लिए पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। खतरनाक होती इस पार्टनरशिप को पूनम यादव ने तोड़ा। उन्होंने डिंड्रा डॉटिन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डॉटिन ने 20 रन बनाए।

ऋचा-दीप्ति सस्ते में आउट
ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकी। दीप्ति 9 रन ही बना पाई और राधा यादव की बॉल पर चमारी अटापट्‌टू को कैच दे बैठीं। इसके बाद इसी ओवर में ऋचा भी 10 रन बनाकर राधा का दूसरा शिकार बनीं।